अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आजाद हिंद फौज के सिपाही स्व.कन्हैया लाल की वीरांगना पत्नी बसंती देवी 90 वर्ष गोकुल गढ़ का साँयकाल कृष्णा नगर निवास पर सुभाष चंद्र बोस का चित्र फटका और पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया| ईस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.आर.के.जाँगड़ा विश्वकर्मा,सदस्य,स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा, ने क़हा महिलाएँ समाज के निर्माण की आधार होती है| उन्होंने कहा जहाँ नारी की पूजा होती है वहाँ देवता वास करते हैं। देश आज़ादी और विकास में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है|उन्होंने कहा कोविड-19 से युद्ध के मोर्चे पर देश की बिटियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| देश की बेटियों ने अमेरिका से लेकर अंतरिक्ष तक मनवाया लोहा| महिलाएँ महामारी का मुक़ाबला करने के प्रयासों में अग्रिम मोर्चे पर मुस्तैद रही है।अब महिलाओं के लिए समानता के अधिकार वाला भविष्य बनाने का उचित समय हे|इस अवसर पर असोसिएट प्रोफेसर डॉ.जया शर्मा ने कहा हर सफल इंसान के पीछे सफल औरत का हाथ होता है| उन्होंने कहा लज्जा स्त्री का गहना है और मौन स्त्रियों का आभूषण है| आज महिलाएँ राष्ट्रशक्ति के रूप में कार्य कर रही है| इस अवसर कमलेश देवी,डॉ.जया शर्मा,महावीर यादव, धर्यवर्धन सिंह,सूर्यवर्धन सिंह,अनिता यादव,रेणु बाला आदि विशेष रूप से उपस्थित थी|