अडिग हैं किसान, आज फिर ब्लॉक हुआ दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, जानें NCR के ट्रैफिक का हाल

केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान अपनी मांगों पर डटे हैं और उनका प्रदर्शन लगातार जारी है। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मंगलवार को सुबह 7:30 बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। एक्सप्रेसवे को पूरी तरह से बंद कर दिया क्योंकि प्रदर्शन कर रहे किसानों ने अपने सभी कैरिजवे को ब्लॉक कर दिया। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्विटर का इस्तेमाल करते हुए जनता को लगभग  7:37 बजे अपडेट दिया कि गाजीपुर-गाजियाबाद सीमा पर कैरिजवे बंद रहेगा।