रणघोष अपडेट. देशभर से
2022 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भी मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। आप भी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने इस बात का ऐलान किया है कि पार्टी राज्य में होने जा रहे वाले अगले विधानसभा चुनाव में ताल ठोकेगी। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि उनकी पार्टी गुजरात विधानसभा की सभी 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को ही ट्वीट कर अपने गुजरात दौरे की जानकारी दी थी। गुजरात में विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को विस्तार देने के इरादे से सीएम केजरीवाल यह दौरा कर रहे हैं। केजरीवाल आज अहमदाबाद में आम आदमी पार्टी के कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इसके अलावा गुजरात के वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप की सदस्यता ली।