रणघोष अपडेट. रोहतक. महेंद्रगढ़
छत्तीसगढ़ राज्य की बस्तर लोकसभा आरक्षित सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप ने पिछले तीन दिनों से रोहतक ओर भिवानी- महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र में डेरा डाला हुआ है। महेश कश्यप ऐसे जरूरतमंद परिवार से संबंध रखते हैं जो दो जून की रोटी के लिए संघर्ष करता रहा है। भाजपा हाईकमान ने उनकी आदिवासियों को धर्मांतरण से बचाने के लिए किए गए लंबे संघर्ष को देखते हुए बस्तर की सीट पर उतारा है।
हरियाणा में चुनाव प्रचार करने अपने टीम के साथ पहुंचे महेश कश्यप ने समाज के लोगों से अपील की है की वे कांग्रेस के काले इतिहास को ना भूले। इस पार्टी ने बाबा साहेब अंबेडकर की राजनीति हत्या करने में पूरी ताकत लगा दी थी। 1952 में बाबा साहेब ने जब महाराष्ट्र की उत्तरी मुंबई से चुनाव लड़ा तो कांग्रेस ने साजिश के तहत बाबा साहेब के सहयोगी रहे नारायण सदोबा काजरोलकर को टिकट देकर उन्हें हरा दिया। इसी तरह 1954 में बंडारा लोकसभा सीट के उपचुनाव में बाबासाहब को फिर साजिश के तहत हराया। इससे पहले बंबई से संविधान सभा की सदस्यता का चुनाव भी नहीं जीतने दिया। जिसके बाद सभा के बंगाल के एक दलित सदस्य ने इस्तीफा देकर उनकी सदस्यता का रास्ता साफ किया था। महेश कश्यप ने कहा की अगर कांग्रेस सच में बाबा साहेब का सम्मान करती तो उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने में क्यों शर्म आ रही थी। यह तो भाजपा के पुरोधा अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवानी के प्रयासो भाजपा के समर्थन में चल रही वीपी सिंह की सरकार ने बाबा साहेब को भारत रत्न देकर उनका मान बढ़ाया। महेश कश्यप ने कहा की हमारा समाज इतना भोला और सीधा है की वह चुनाव के समय कांग्रेसी नेताओं के छल कपट का शिकार हो जाता है। समाज को यह याद रखना चाहिए की 1999 में अटल जी की सरकार ने ही देश के इतिहास में अनुसूचित जाति एवं जन जाति के लिए अलग से मंत्रालय की स्थापना की थी और कांग्रेस सरकार की उन भर्ती को खत्म कर दिया था जिसमें वैटेनरी विभाग यानि पशुओं की देखभाल के लिए हमारा कोटा रखा गया था। यानि कांग्रेस हमारे समाज को देश की आजादी के बाद से भी छुआछूत की नजर से देखती रही और पशुओं की देखभाल के लिए हमारे समाज का स्तर तय करती रही। भाजपा नेता ने समाज के लोगों से अपील की है की जब भी कांग्रेसी नेता वोट मांगने आए वे इन सवालों का जवाब जरूर उनसे ले। उन्होंने कहा की कांग्रेस को वोट देना सीधे तोर पर बाबा साहेब का अपमान करना है। उन्होंने शपथ लेते हुए कहा की भाजपा किसी सूरत में संविधान को छेड़ना तो दूर छू तक नही रही है। यह विरोधियों की साजिश है। पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह लगातार इसे सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने गांव मोतला खुर्द,मोतला कला,मुसेपुर,औलांत,बुड़ौली एवं कोसली में सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ सुरेश यादव,नगर मंडल अध्यक्ष जगदलपुर एवं पार्षद सुरेश गुप्ता,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री ओम सोनी,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी समेत स्थानीय नेता एवम सेवा निवृत सैनिक ओर कार्यकर्ता उपस्थित रहे |