उत्तम नगर में पूर्व मंत्री कप्तान ने सुनी समस्याएं

उत्तम नगर में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने एक नुक्कड सभा को संबोधित कर लोगों की समस्याएं सुनी। कॉलोनी वासियों ने बताया कि काफी समय से शिविर ओवरफ्लो हो रहे हैं, पीने के पानी की दिक्कत है और गलियों की सड़कें टूट चुकी हैं जिससे काफी समस्या का सामना करना पड रहा है। कैप्टन ने कहा उत्तम नगर ही नही रेवाडी की अन्य कॉलोनियों में भी उक्त समस्याएं सामने आ रही हैं और मैंने कई जगह मौके पर पहुंचकर जायजा भी लिया है, शहर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यादव ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याएं बताई और समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द कराने को कहा।  कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि पिछले 7 साल से रेवाडी के विकास का पहियां रूक गया है, मेरे द्वारा किए गए कार्यों की मरम्मत तक मौजूदा भाजपा सरकार नही करा पा रही है। चुनाव के समय में तो रेवाड़ी को सिंगापुर बनाने की बात करते हैं, लेकिन वोट हथियाने के बाद जनता को याद नही करते हैं। जिन नेताओं को जनता ने चुनाव में जीताया है उनका फर्ज बनता है कि ईलाके में जाएं और लोगों की समस्याएं सुने। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में मंहगाई सातवें आसमान पर है, बेरोजगारों की फौज तैयार हो चुकी है, रेवाडी में अपराध बढता जा रहा है, नशे का कारोबार बहूत ज्यादा फैल रहा है लेकिन इस तरफ किसी का ध्यान नही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आपको देश का चौकीदार बताते हैं जबकि उनकी नाक के नीचे देश का सबसे बडा घोटाला हो गया। ऋषि अग्रवाल की कंपनी एबीजी शिपयार्ड ने 22 हजार 842 करोड रूपये का घोटाला किया है जिसमें भारत के 28 बैंकों का लोन शामिल है।