मनीष ग्रोवर निर्दोष, उनके साथ खड़ी है पंजाबी बिरादरी
रणघोष अपडेट. रेवाड़ी
पिछले 7 महीनों से किसान आंदोलन शांतिपूर्ण चल रहा है। लेकिन यह बात विपक्ष को हजम नहीं हो रही है। इसीलिए अब विपक्ष आए दिन आंदोलन के नाम पर कोई ना कोई विवाद खड़ा कर अपनी राजनीति चमका रहा है। पंचनद जिला अध्यक्ष केशव चौधरी ने कहा कि पंजाबी बिरादरी प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर के साथ खड़ी है। उनकी कोई भी गलती नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा किसानों को भड़का कर कभी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर हमले करवा रहा है तो कभी अश्लील हरकतें करने का मनघडंत आरोप लगा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ निरंतर बढ़ता देख विपक्ष को हजम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे में विपक्ष अब किसान आंदोलन के नाम पर दंगे भड़काने का काम कर रहा है। प्रदेश में सत्ता राजनीति करने से नहीं बल्कि जनता के दिलों में घर बनाने से मिलता है।