कैबिनेट विस्तार से पहले बड़ी हलचल, निशंक, गंगवार और देबाश्री ने दिया मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा

 रणघोष अपडेट. देशभर से 

केंद्रीय कैबिनेट में बुधवार यानी आज शाम को बड़ा बदलाव होना है, उससे पहले राजधानी दिल्ली में सियासी हलचल जारी है। मंत्रिमंडल में नए नामों के जुड़ने से पहले कुछ पुराने नामों को विदाई दी जा रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की कैबिनेट से छुट्टी हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक, इसके अलावा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी से इस्तीफा मांगा गया है। इसी बीच श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है।बताया जा रहा है कि रमेश पोखरियाल निशंक को खराब स्वास्थ्य की वजह से केंद्रीय कैबिनेट से हटाया गया है। कोरोना होने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य लगातार ठीक नहीं था, ऐसे में अब उन्हें मंत्रिमंडल से हटाया जा रहा है। बता दें कि इन नामों से पहले ही केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त कर दिया गया है। ऐसे में साफ है कि वो भी मंत्रिमंडल से बाहर कर दिए गए हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: