कोरोना से निपटने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कसे अपनी कमर: हुकुमचंद यादव

भाजपा युवा मोर्चा ने संभाली कमान, सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को मिली जिम्मेदारी


कोविड हेल्पाईन नंबर जारी, एडवोकेट नितेश अग्रवाल, रविंद्र गुर्जर व विकास सतीजा को मिली प्रमुख जिम्मेदारियां


बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय में कोरोना महामारी से निपटने के लिए एक बैठक बुलाई गई। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा जिला अध्यक्ष एडवोकेट मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिला हुकुमचंद यादव, उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।  बैठक को संबोधित करते हुए कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर जिस प्रकार से भारत में हुई है उससे निपटने के लिए भाजपा युवा इकाई के प्रत्येक सदस्य को अपनी कमर कस लेनी चाहिए जिसके तहत रेवाड़ी जिले में 8950755899 तथा 8950955899 हेल्पलाईन नंबर जारी किए गए है जो 24 घंटे लोगों की सेवा में उपलब्ध रहेंगे। उपरोक्त हेल्पलाईन के संयोजक स्वयं युवा जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता सह संयोजक युवा जिला महामंत्री रविंद्र गुर्जर रहेंगे। उन्होने बताया कि पूरे जिले में कोई भी कोविड पीड़ित व्यक्ति या उनके संबंधी अस्पताल में बेड की उपलब्धता, दवाईयों की उपलब्धता, मास्क, सेनिटाईजर, ब्लड, प्लाज्मा और कोविड से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए उपरोक्त नंबर पर संपर्क कर सकते है। युवा जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि इस समय प्लाज्मा अस्पताल में बेड आक्सीजन की कमी को लेकर पूरा देश जूझ रहा है। इस प्रकार की स्थिति से निपटने के लिए प्लाज्मा डोनोर्स डाटा इंचार्ज एडवोकेट नितेश अग्रवाल, अस्पतालों में बेड आक्सीजन की व्यवस्था का इंचार्ज एडवोकेट रविंद्र गुर्जर आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सामाजिक संस्थाओं से तालमेल की जिम्मेदारी एडवोकेट विकास सतीजा को सौंपी गई है। इस अवसर पर युवा जिला उपाध्यक्ष लोकेश पंडित, अरूण तंवर, सुरेंद्र, सचिव योगेश वर्मा, आकाश टूमना, एडवोकेट मोहित यादव, लीगल कमेटी सहसंयोजक एडवोकेट मोहित गोयल, कार्यकारिणी सदस्य दयाराम यादव, अधिनायक गौड, मनोज जाडरा, करण जैन, श्रीकांत होशियार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।