गांव खोरी स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रंगोत्सव प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर विजेता रही प्राध्यापिका सरोज यादव को प्राचार्य टेकचंद ने प्रार्थना सभा में सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि रंगोत्सव में खोरी विद्यालय से जिलेभर में सर्वाधिक प्रतिभागिता रही। प्राध्यापक लखनपाल, महेंद्र सिंह, रणधीर सिंह,लाल बहादुर कौशिक, डॉ. अनीता यादव,सुमनबाला तथा सरोज यादव ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय इस टीम ने जिला स्तर पर सर्वाधिक पुरस्कार अर्जित किए। राज्य स्तर पर इतिहास प्राध्यापिका सरोज यादव ने दृश्य कला में तीसरा स्थान लेकर जिले का नाम रोशन किया।