चिंता : कोविड ने फिर मचाया कोहराम? नए कोरोना मामलों में 17वें से 5वें नंबर पर पहुंचा भारत, डरा रहे हैं ये आकड़े

देश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में तेज बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है। करीब दो महीने के अंदर प्रतिदिन मिलने वाले नए मरीजों की संख्या इस कदर बढ़ी कि भारत 17वें स्थान से उछलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया। रोजाना सर्वाधिक मरीज दर्ज करने के लिहाज से केवल चार देश-अमेरिका, ब्राजील, इटली और फ्रांस ही भारत से आगे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में कुल 17,407 नए मामले मिले जो पिछले करीब एक महीने में सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले 29 जनवरी को 24 घंटे में वायरस के 18,855 नए मामले सामने आए थे। इस अवधि में देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,11,56,923 हो गई, जबकि 89 और कोरोना मरीजों की मौत से महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,57,435  हो गई।

ब्राजील में अमेरिका से अधिक नए मरीज:
खास बात यह कि दो-तीन दिन से ब्राजील में नए मरीजों के मामले अमेरिका से भी अधिक आ रहे हैं। वर्ल्डोमीटर के मुताबि बुधवार को ब्राजील में दुनियाभर में सर्वाधिक 74,376 नए मरीज मिले, जबकि अमेरिका में यह संख्या 66,879 रही।

नए मरीजों वाले शीर्ष पांच देश (पांच दिन के औसत के आधार पर )
देश            नए मरीज
अमेरिका         59515
ब्राजील         52885
फ्रांस         19659
इटली         17437
भारत         15435
स्रोत-वर्ल्डोमीटर

69 फीसदी से अधिक सक्रिय मरीज केवल पांच देशों में 
दुनियाभर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 11.57 करोड़ से ज्यादा हो गया। इसमें से 9 करोड़ 14 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, तो 25.7 लाख से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी। दुनियाभर में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या करीब 2.18 करोड़ है।
देश           कुल सक्रिय मरीज (दुनियाभर के कुल मरीजों के प्रतिशत के रूप में)
अमेरिका         40.8
फ्रांस         15.5
ब्रिटेन         04.5
ब्राजील         3.6
बेल्जियम         3.2
भारत         0.7
स्रोत-वर्ल्डोमीटर
सक्रिय मरीजों के मामले में भारत 13वें स्थान पर :
देश में महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या में कमी हो रही है, लेकिन सक्रिय मामले बढ़े हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या के मामले में भारत 13वें स्थान पर है। गुरुवार को सक्रिय मामले 3287 बढ़ने से कुल मरीजों की संख्या 1,73,413 हो गई। यह संख्या कुल संक्रमितों की 1.55 प्रतिशत है। देश में कोरोना से ठीक होने की दर 97.03 रह गई है। सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.55 प्रतिशत हो गई है, लेकिन मृत्युदर अभी 1.41 फीसदी है।

85 फीसदी नए मामले केवल छह राज्यों में मिले :
महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। संक्रमण के नए मामलों में इन राज्यों के 85.51 प्रतिशत मामले हैं। पंजाब और मध्य प्रदेश में उपचाराधीन मामले बढ़ रहे हैं। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में उपचाराधीन मामले बढ़े हैं। मरीजों का बढ़ना संक्रमण में तेजी को दर्शाता है।  हालांकि 24 घंटों में केरल, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और असम में उपचाराधीन मामलों की संख्या में गिरावट आई है।

महाराष्ट्र-केरल में कोरोना से सर्वाधिक लोग ठीक हुए : 
महाराष्ट्र और केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या सर्वाधिक रही। महाराष्ट्र पहले और केरल दूसरे स्थान पर है।
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 6559 लोगों के स्वस्थ होने से अभी तक कुल 20.43 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। केरल में अब तक 10.16 लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chytré triky pro vaši kuchyni, zahradu a život: objevte naše nejlepší tipy a triky pro vaši každodenní rutinu. Uvařte si lahodné pokrmy a pěstujte si zeleninu jako profesionálové. Naše užitečné články vám pomohou vytvořit skvělý životní styl. Náročná hádanka: Шерлок Холмс и дьявольская загадка: поиск дровосека в мрачном Jak připravit irský jablečný koláč: rychlý recept krok Záhada sedmi vteřin: geniální Jen málokdo najde Získat nejnovější lifestylové tipy, kuchařské triky a užitečné články o zahradničení na našem webu! Najdete zde spoustu inspirace pro vylepšení svého každodenního života a získání nových dovedností. Buďte součástí naší komunity a objevujte společně s námi radost z jednoduchých, ale efektivních triků pro pohodlnější a zdravější život!