शहर के वार्ड 20 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया है। यह सर्विस केवल वार्ड के लोगों के लिए है। यहां से जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण, हाउस टैक्स एवं नगर परिषद से जुड़े अधिकांश कार्य की रिपोर्ट तैयार होगी और उसे नप अधिकारियों के सहयोग से पूरा करवाया जाएगा ताकि लोगों को बार बार नप के चक्कर नहीं लगाना पड़े। वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जगदीश सिराधना ने यह अनूठी पहल शुरू की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जगदीश छात्र जीवन से ही एबीवीपी संगठन से बड़ा होकर समाजसेवा कर रहा है। उन्होंने वार्ड वासियों से अपील की है कि इस बार नप चेयरमैन प्रत्याशी पूनम यादव एवं वार्ड 20 से जगदीश को जिताकर नप में भेजे। सरकार के पास चार साल है। हम वायदा करते हैं कि आप दोनों उम्मीदवारों को जीताकर भेजिए विकास के लिए बजट की कमी हम नहीं रहने देंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस राज में नप में भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं हुआ। इसलिए इनकी जड़ों को उखाड़ फैकिंए। प्रदेश की सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नपूर्णा यादव ने कहा कि आज युवा शक्ति ही समाज और देश केा नई दिशा दे रही है। इस अवसर पर कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, जिला अध्यक्ष हुकम सिंह, भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी पूनम यादव, जिला प्रभारी अजीत सिंह कलवाड़ी, सतीश खोला, सुनील मुसेपुर,युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वरुण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अजय कांटीवाल, उषा आर्य, नीतू चौधरी, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्यदेव यादव, जिला पार्षद शारदा यादव, डीएम यादव नरेंद्र जाटूसाना,भरत सोनी, रमेश पिपलानी, राजकुमार मलिक, पहलाद सिंह, दीपक, अशोक सिराधना, अनिल सचदेवा, अजीत तोला, मास्टर चरणजीत, आशु, दिवाकर मेहंदीरता समेत अनेक लोग मौजूद थे। मंच संचालन राजकुमार शर्मा, ने किया।