जेजेपी ने “युवा रोजगार प्रेरणा दिवस” के रूप में मनाया पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय चौटाला का 60वां जन्मदिन

– प्रदेशभर में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम किए

–  जगह-जगह पौधारोपणरक्तदान शिविरफल वितरण के साथ-साथ श्रमिकों को किया गया सम्मानित


 शनिवार को जननायक जनता पार्टी ने युवाओं के प्ररेणा स्त्रोत व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला का 60वां जन्मदिन युवा रोजगार प्रेरणा दिवस” के रूप में मनाया। प्रदेशभर में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने समाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सभी जिलों में पौधारोपणफल वितरणरक्तदान शिविरगरीबों को कपड़ें व खाना बांटने के साथ-साथ श्रमिकों को सम्मानित करने लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ट्विटर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अपने पिता के साथ एक फोटो साझा करते हुए लिखा कि जीवन की सभी खुशियों का एक ही पता देखा हैमैंने फ़रिश्ता तो नहीं देखालेकिन पिता देखा है

हिसार में राज्यमंत्री अनूप धानक व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने कैमरी बाल आश्रम व मोक्ष आश्रम जाकर बच्चों व बुजुर्गो को फल वितरित किये। अनूप धानक ने बाल आश्रम के विकास के लिये अपने मंत्री कोटे से सवा लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि डॉ अजय सिंह चौटाला ने अपने राजनैतिक जीवन में समाज के हर वर्ग से जुड़े रहकर उनके उत्थान के लिये प्रयासरत रहे है जो आज भी निरन्तर जारी है। इस दौरान राज्यमंत्री ने पौधरोपण भी किया। वहीं दिल्ली स्थित जेजेपी के केंद्रीय कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों ने भंडारे का आयोजन किया।

रोहतक में जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र सांगवान ने जिला के सफाई व अन्य कर्मचारियों को शाल भेंट किए। इसी तरह प्रदेशभर में जेजेपीजेजपी की युवा टीम व इनसो के पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपणगरीबों को भोजन एवं फल वितरणसरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाई व फल वितरित करनेगौ शालाओं में गऊओं को चारा देने के साथ-साथ श्रमिकों को सम्मानित किया गया। वहीं इस दौरान हरियाणा के युवाओं के लिए 75 प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने को लेकर बनाए गए कानून से उत्साहित युवाओं ने जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटालाडिप्टी सीएम दुष्यंत चौटालाप्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इसी तरह कार्यकर्ताओं ने बुढ़ापा पेंशन वृद्धिमहिलाओं को पंचायत चुनाव में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी देने व 30 प्रतिशत राशन डिपो आरक्षित करने पर भी धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chytré triky pro vaši kuchyni, zahradu a život: objevte naše nejlepší tipy a triky pro vaši každodenní rutinu. Uvařte si lahodné pokrmy a pěstujte si zeleninu jako profesionálové. Naše užitečné články vám pomohou vytvořit skvělý životní styl. Náročná hádanka: Шерлок Холмс и дьявольская загадка: поиск дровосека в мрачном Jak připravit irský jablečný koláč: rychlý recept krok Záhada sedmi vteřin: geniální Jen málokdo najde Získat nejnovější lifestylové tipy, kuchařské triky a užitečné články o zahradničení na našem webu! Najdete zde spoustu inspirace pro vylepšení svého každodenního života a získání nových dovedností. Buďte součástí naší komunity a objevujte společně s námi radost z jednoduchých, ale efektivních triků pro pohodlnější a zdravější život!