टोक्यो-2020 पैराओलम्पिक खेलों में टेकचंद के चयनित होने पर सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने दी शुभकामनाएं

— 24 अगस्त से 5 सितंबर तक टोक्यो में किया जाएगा पैराओलम्पिक खेलों का आयोजन


पैराओलम्पिक टोक्यो-2020 खेलों में पैरा ओलम्पिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा पैरा एथलेटिक्स बावल निवासी टेकचंद को जेवेलियन के लिए चयनित होने पर सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने अपने निवास स्थान पर टेकचंद को बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होंने टेकचंद के उज्ज्वल भविष्य की की कामना करते हुए कहा कि वे टोक्यो पैराओलम्पिक में मेडल जीतकर लौटेंगें। सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल ने पैराओलम्पिक टेकचंद को सम्मानित करते हुए अपने निजी कोष से 21 हजार रूपए भी प्रदान किए। उन्होंने बताया कि पैराओलम्पिक का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर तक टोक्यो में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि टेकचंद ने पैरा ओलम्पिक 2020 में इवेंट जेवेलियन थ्रो एफ-54 में क्वालीफाई किया है, इनकी खेल उपलब्धियां सराहनीय है। टेकचंद ने ऐशियन गेम 2018 इंवेंट जेवेलियन थ्रो में रजद पदक प्राप्त किया था राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी स्वर्ण पदक अर्जित किए है जो देश के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस मौके पर पूर्व सरपंच हीरालाल पनवाड़़, विक्रम नंबरदार, भूप सिंह, विरेन्द्र छिल्लर, जिला महामंत्री ईश्वर चनेजा सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: