बीजेपी कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में अनेक अहम विषयों पर चर्चा की गई। बतौर मुख्य वक्ता एवं अतिथि पूर्व विधायक डॉ.पवन सैनी ने शिरकत की। जिलाध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में किसानों की दशा को सुधारने के लिए ये ऐतिहासिक कृषि कानून लाए गए हैं। इनके जरिए भविष्य में किसानों को अभूतपूर्व लाभ होगा। इनके जरिए किसानों को अपने फसल को कही भी बेचने की जो छूट मिलेगी उसके चलते वो पूरे भारत में किसी भी स्थान पर अपनी फसल बेच सकता है। इसके अलावा समझौते के जरिए किसान व उसका परिवार कंपनी या अन्य संस्थान से अच्छी राशी कमा सकता है, इसमें किसी प्रकार की कोई कठिन बाध्यता नहीं है। जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार ने संगठनात्मक विषयों पर जानकारी देते हुए कहा कि 27 फरवरी को संत रविदास जयंती बीजेपी द्वारा बूथ स्तर पर मनाई जाएगी। 8 मार्च को पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साप्ताहिक आयोजन महिला मोर्चा द्वारा जिला व मंडल स्तर पर 1 से 8 मार्च तक किए जाएंगे। 15 मार्च तक सभी मंडलों का पूर्ण गठन करना व प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन होगा। 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस पर शक्ति केंद्रों पर मनाते हुए पार्टी का झंडा निवास स्थान पर लगाया जाएगा। 14 अप्रैल को संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर जिला स्तरीय आयोजन होगा। बैठक में समस्त मोर्चों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस मौके पर विजय अग्रवाल, महाबीर कांधडा, धर्मचंद सहजलान, राजवती काजला, धर्मपाल, किरण कलकल, बलवान सांगवान, डां संजीव मडिया, विनोद गुप्ता, विवेक भारद्वाज, इंदु बधवाना, विक्रम फौगाट, मंगल गोपी, दुष्यंत मिसरी, विकास दीप, संदीप फौगाट, राजेश काकराना, मनोज लांबा, शिव जिंदल, सुशीला फौगाट, मुकेश बंसल, राजेश यादव, कृष्ण उण, सत्यवान मौडी, कुलदीप शास्त्री, पवन आडवानी, डां धर्मबीर, सतीश बिलावल, भूप सिंह, मंजीत, ईश्वर, मास्टर जगदीश, नीर कैलाश, बलबीर शर्मा आदि मौजूद थे।