साल 2020 के बस कुछ अंतिम दिन शेष है, इस साल ने बहुत बुरा वक्त दिखाया। अब बस इस साल के बीत जाने का इंतजार है। इस साल के अंत के साथ शादियों के मुहूर्त पर भी लगाम लगने वाली है।
11 दिसंबर के बाद विवाह के शुभ मुहूर्त समाप्त हो रहे हैं। इसके बाद अगले साल 24 अप्रैल से विवाह के शुभ मुहूर्त होंगे। 2021 में जनवरी, फरवरी और मार्च में शादी के लिए एक भी शुभ मुहूर्त नहीं हैं। वहीं 2021 में कुल 97 दिन ही शहनाई बजेगी। पंडित कृष्ण मेहता ने बताया कि पौष महीने में खरमास के कारण विवाह के मुहूर्त नहीं होंगे। पौष का महीना 15 दिसंबर से शुरू हो रहा है। 17 जनवरी को गुरु अस्त हो जाएंगे और 14 फरवरी को उदय होंगे। इसके बाद 9 फरवरी को शुक्र अस्त होंगे और 18 अप्रैल को उदय होंगे। पंडित कृष्ण मेहता का कहना है कि शास्त्र अनुसार विवाह कार्य के लिए गुरु और शुक्र दोनों का उदय होना अति जरूरी है। विवाह के सबसे कम मुहूर्त अप्रैल में है वो भी सिर्फ पांच दिनों। जबकि सबसे अधिक मुहूर्त जुलाई और अगस्त महीने में है वो भी 15 दिनों के।
शुभ मुहूर्त 2020—
अप्रैल– 24, 25, 26, 27 और 30
मई– 2, 4, 7, 8, 21, 22, 23, 24, 26, 29 और 31
जून– 3, 4, 5, 6, 18, 19, 20, 24, 26, 27, 28 और 30
जुलाई– 1, 2, 3, 6, 17, 18, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 और 31
अगस्त– 2, 3, 4, 11, 12, 13, 14, 17, 19, 20, 22, 24, 25, 30 और 31
सितंबर– 1, 8, 9, 10, 14, 17 और 18
अक्तूबर-7, 8, 11, 12, 13, 14, 18, 19, 20, 21, 23, 24 और 25
नवंबर-1, 7, 8, 11, 12, 14, 20, 21, 22, 28, 29 और 30
दिसंबर-1, 6, 7, 8, 9, 11 और 13