दिल्ली- जयपुर नेशनल हाइवे का चक्का जाम किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को जिले के किसान संगठनों ने दिल्ली- नेशनल हाइवे पर तीन घंटे के लिए जाम लगाया। किसान बनीपुर चौक पर एकत्र हुए। इसी दौरान  वॉलिंटियर्स ने शाहजहांपुर खेड़ा बॉर्डर पर चक्का जाम के दौरान वाहन चालकों एवं रोडवेज की बसों मैं सवारियों को पानी अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई। नागरिकों को चक्का जाम का उद्देश्य एवं काले कृषि कानूनो के बारे में भी अवगत कराया। इस मौके पर  कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, रामकिशन महलावत, बावल चौरासी, भाकियू चढुनी जिला अध्यक्ष समे सिंह, जिला उपप्रधान कुलदीप सिंह बुढपुर, रेवाड़ी खंड प्रधान चुन्नीलाल, बावल खंड प्रधान जगदीश गुर्जर, कोसली खंड प्रधान सवाचंद नंबरदार, रोझुवास से जनकराज समेत अनेक किसान मौजूद थे। इसी तरह शाहंजहापुर बार्डर पर बैठे किसानों ने भी जाम लगाया।