देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, दो दिनों बाद फिर 2 लाख से ज्यादा नए केस, 3,841 मौतें

देश में कोविड संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी होने के बाद एक बार फिर दो लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं। देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 11 हजार 275 नए कोरोना संक्रमित मिले। हालांकि राहत की बात ये है कि इनसे ज्यादा, यानी 2 लाख 82 हजार 924 मरीज ठीक हो गए। 3,841 की मौत हुई। बता दें कि इससे पहले 24 मई को 1.95 लाख और 25 मई को 2.08 लाख कोरोना रिपोर्ट्स पॉजिटिव आई थीं।सक्रिय मामले यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को 75,601 एक्टिव केस कम हो गए। देश में अब 24 लाख 15 हजार 7612 मरीजों का इलाज चल रहा है।वहीं बीते दिन देश के 26 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नए संक्रमितों से ज्यादा लोग कोविड से ठीक हुए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, केरल, जैसे राज्य सम्मिलित हैं।इसके साथ ही बिहार, तेलंगाना, पंजाब, असम, झारखंड,हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी, चंडीगढ़, त्रिपुरा, दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में नए संक्रमितों से अधिक मरीज ठीक हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *