देश में 15 फरवरी से कोरोना की दूसरी लहर, 25 लाख को होगा संक्रमण, 100 दिन तक असर- एसबीआई रिपोर्ट

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर से इजाफा देखने को मिल रहा है। हर रोज अब 50,000 से अधिक मामले सामने आने लगे हैं जबकि कुल एक्टिव केस चार लाख के करीब पहुंच गया है। इस बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या देश में कोरोना की दूसरी लहर आ गई है। इसको लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने रिपोर्ट जारी कर दावा किया है कि देश में फरवरी से कोविड-19 के नए मामलों में तेजी देखने को मिल रहा है और ये दूसरी लहर है। 15 फरवरी से इसे देखा जाए तो कोरोना की दूसरी लहर 100 दिनों तक चल सकती है।

एसबीआई रिपोर्ट का दावा है कि इससे करीब 25 लाख लोग संक्रमित हो सकते हैं। लॉकडाउन पर टिप्पणी करते हुए कहा गया है कि लोकल लेवल पर लॉकडाउन या प्रतिबंध प्रभावित नहीं हैं और सामूहिक टीकाकरण महामारी के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए एकमात्र उम्मीद है। जिस तरह के आंकड़े आ रहे हैं उसको लेकर कहा गया है कि अप्रैल के बाद कोरोना के मामले चरम पर पहुंच सकते हैं। 

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के फिर तेजी से बढ़ने के बीच पिछले 24 घंटे के दौरान फिर से रिकॉर्ड 53 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं और 251 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 53,476 नये मामले दर्ज किये गये जो अब तक का सर्वाधिक मामला है। इससे पहले बुधवार को 47,262 नये मामले जबकि मंगलवार को यह संख्या 40,715 सोमवार को 46,951, रविवार को 43,846, शनिवार 40,953 और शुक्रवार को 39,726 दर्ज की गई थी। सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज हुए हैं। यहां पूरे कोरोना काल में सबसे अधिक 31 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chytré triky pro vaši kuchyni, zahradu a život: objevte naše nejlepší tipy a triky pro vaši každodenní rutinu. Uvařte si lahodné pokrmy a pěstujte si zeleninu jako profesionálové. Naše užitečné články vám pomohou vytvořit skvělý životní styl. Náročná hádanka: Шерлок Холмс и дьявольская загадка: поиск дровосека в мрачном Jak připravit irský jablečný koláč: rychlý recept krok Záhada sedmi vteřin: geniální Jen málokdo najde Získat nejnovější lifestylové tipy, kuchařské triky a užitečné články o zahradničení na našem webu! Najdete zde spoustu inspirace pro vylepšení svého každodenního života a získání nových dovedností. Buďte součástí naší komunity a objevujte společně s námi radost z jednoduchých, ale efektivních triků pro pohodlnější a zdravější život!