नगरपालिका के पूर्व उपप्रधान डॉ. किशन लाल का निधन

85a3a74f-6e4b-4d79-8535-ad8fc6d3b721महेंद्रगढ़ नगरपालिका के दो बार पार्षद, एक बार निर्विरोध पार्षद रहे तथा पालिका के उपप्रधान रहे डॉ. किशन लाल प्रजापत का बीमारी के चलते शनिवार को निधन हो गया। उनका इलाज पीजीआई रोहतक में चल रहा था जंहा उन्होंने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। 

68 वर्षीय डॉ. किशन लाल ने सैदव अपना जीवन दूसरों की भलाई समाज सेवा में समर्पित रखा। वे प्रजापति समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष भी रहे। उन्होंने क्षेत्र में  स्वास्थ्य सेवक के रूप में डॉक्टर की अहम भूमिका निभाई। किसी भी गरीब असहाय ने आधी रात को भी उन्हें आवाज लगाई तो वे अपनी डॉक्टरी की पेटी लेकर मरीज तक पहुंचे और उसका निःशुल्क इलाज किया। जब उनके देहांत की खबर लोगो तक पहुंची तो मानो सभी की सांसे चंद समय के लिये ठहरी और उनके प्रति सवेदना प्रकट की। वे अपने पीछे दो पुत्र एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गये है। उनको मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र डॉ. विनोद (आलू) ने दी। उनका अंतिम संस्कार मोदाश्रम स्थित स्वर्गाश्रम में किया गया। 

 

One thought on “नगरपालिका के पूर्व उपप्रधान डॉ. किशन लाल का निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *