नारनौल गणेश कालोनी में टोली बनाकर धन संग्रहण किया

अयोध्या में बनने वाले भगवान राम मंदिर के लिये गणेश कॉलोनी अभियान टोली ने गणेश कॉलोनी में धन संग्रहण अभियान के तहत  डोर टू डोर  अभियान के तहत कॉलोनी वासियो से धन संग्रहण किया गया । अभियान की शुरुआत सर्वोदय हाई स्कूल के दलजीत सिंह ने अभियान के जिला संचालन टोली सदस्य मुकेश शर्मा एव एवं इकाई पालक मणि प्रकाश को  2100 रुपए देकर की । राम मंदिर अभियान को लेकर स्थानीय कॉलोनी वासियो में भारी उत्साह का माहौल देखा गया । इस कार्य मे लगे रामसेवकों का कॉलोनी वासियों ने अपने घरों में बड़ी आत्मीयता से स्वागत किया । महिलाओं में भारी उत्साह था ।  दुर्गा देवी ने अपने घर के प्रत्येक सदस्य से राम मंदिर के लिये समर्पण करवाया । कैप्टन गणपत साहब , सूबेदार सुभाष यादव , सुदेश कुमार आदि राम भक्तों ने टोली को 1100 , 1100 रुपये समर्पित किये वहीँ सब्जी विक्रेता प्रह्लाद सैनी ने 500 रुपये का समर्पण किया । धन संग्रहण में स्थानीय कॉलोनी वासियों ने भी डोर टू डोर में अपना सहयोग दिया । इस अवसर पर जगह जगह पर जय श्री राम के उदघोष के साथ टोली सदस्यों का स्वागत किया गया । टोली सदस्यों ने कालोनी के प्रत्येक घरों के द्वार पर भगवान राम व अयोध्या में बनने जा रहे मन्दिर के चित्त लगाए। इस अभियान में टोली संयोजक  प्रशांत , टोली प्रमुख अजय वत्स , सह टोली प्रमुख हिमांशु , उमंग आदि का सक्रिय सहयोग रहा। वही दयानगर में नगरपालक धर्मवीर व धीरज भ्याना को विमला देवी व निरन्जन लाल शर्मा ने 2100 , 2100 रुपये की राशि देकर अभियान की शुरुआत की । उनकी टोली ने आज इस अभियान के तहत दया नगर के सभी घरों में पूर्ण सम्पर्क कर दयानगर ईकाई का कार्य पूर्ण कर दिया है ।