हरियाणा राज्य सीनियर वुशू प्रतियोगिता 2020- 2021 पानीपत समालखा में आयोजित हुई। इसमें रेवाड़ी जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 पदक हासिल किये । लड़कियों में 45 भार वर्ग में सपना कोसली ने कांस्य, 48 किलो भार वर्ग में ललित कोसली, 65 किलो भार में मुस्कान रेवाडी स्टेडियम से कांस्य पदक हासिल किया। हरभजन पीथड़ावास ने कांस्य पदक जीत कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन किया। इस मौके पर राहुल जिला रेवाड़ी सचिव सुनील वुशु कोच ओर राहुल वुशु कोच ने बधाई दी।