पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास का कप्तान पर हमला

 जिन्होंने 50 साल रेवाड़ी पर राज किया, वह भ्रष्टाचार खत्म करने की बात करते हें


 नगर परिषद चुनाव में भाजपा- कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने इस बार पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव, कांग्रेसी विधायक चिरंजीव राव पर निशाना साधा है। कापड़ीवास ने कहा कि चुनाव प्रचार में कप्तान परिवार नगर परिषद में भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करता है। हैरानी होती है। जिस परिवार ने रेवाड़ी पर 50 साल से ज्यादा समय तक राज किया। वह अब नप की सत्ता में आने के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करने की बात करता है जबकि जन्म किसने दिया यह बताने की जरूरत नहीं है। आज जो रेवाड़ी के हालात है इसके लिए यह परिवार पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि जनता अच्छी तरह से जानती है। जानबूझकर चालाकी से कप्तान ने इस चुनाव में अपने परिवार को टिकट दिलाईं। कप्तान नहीं चाहते कि कांग्रेस से कोई साधारण कार्यकर्ता अपनी मेहनत आगे बढ़े। इसलिए देखिए उन्होंने रेवाड़ी तो अपने परिवार को टिकट दे दी लेकिन धारूहेड़ा में जानबूझकर किसी को टिकट नहीं ताकि कोई उभरकर सामने नहीं आ जाए। पूर्व विधायक ने कहा कि जनता ने राव इंद्रजीत सिंह एवं कप्तान परिवार को अच्छी तरह से देख लिया है। इन्होंने इलाके का कितना भला किया है। यह भी बताने की आवश्यकता नहीं है। इस बार उपमा यादव एक मजबूत  और नया चेहरा है जिसका चुनाव खुद जनता लड़ रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Riešenie hádanky: Ako dosiahnuť krémovejšie a chutnejšie miešané vajcia: tipy na pridávanie Zdravý ananasový šalát: rýchly a elegantný recept z čias