भाजपा जिला कार्यकारिणी के पूर्व और वर्तमान पदाधिकारियों ने जीएल शर्मा के उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें बधाई दी। साथ ही इन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। पार्टी के अर्जुन मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेश वशिष्ठ, शीतला मंडल के सीताराम सिंघल, सरस्वती मंडल के सज्जन सिंह, दयानंद मंडल के पूर्व महामंत्री अजीत भारद्वाज, अर्जुन मंडल के सोमदत्त वशिष्ठ, महेंद्र मुनि, ओंकार खुराना, बस्तीराम, जगदीप नारायण, मधु खुराना, नवीन शर्मा, अर्जुन मंडल महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष नेहा वर्मा, प्रताप सिंह राजावत, पीडी भारद्वाज, महिपाल थानेदार, हेमंत शर्मा, हेमराज शर्मा, गजानंद अग्रवाल, सत्येंद्र राठी, चरण जालवाल, सुनीता कथूरिया, यशोदा देवी, मंजू मेंहदीरत्ता, अगस्त वशिष्ठ, एमएल कौशिक सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सहप्रभारी अनुराधा, मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ सहित तमाम बड़े नेताओं का आभार भी प्रकट किया।