भारत का मून मिशन चंद्रयान-3 पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है. इसरो चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर लगातार अपडेट दे रहा है. इस बीच इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि चांद पर चंद्रयान-2 का चंद्रयान-3 से संपर्क हुआ है.
चंद्रयान-3 धीरे-धीरे अपने मंजिल के करीब पहुंच चुका है. तमाम चुनौतियों को पार करते हुए चंद्रयान-3 का लैंडर चांद से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर है. लैंडर अब लैंडिंग के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में है, जहां बोल्डर्स और खाई ना हों. 23 अगस्त की शाम को 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 लैंड करेगा. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने यह जानकारी दी है. बता दें कि 17 अगस्त से लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को लेकर भी इसरो ने बड़ी जानकारी दी है.