भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष हुकुमचंद यादव ने बताया की रेवाड़ी, खोल, बावल और गढ़ी बोलनी मंडल में हुए मंडल स्तर का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर हुआ। इस दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर में नए, अपेक्षित कार्यकर्ताओ, बूथ–शक्ति केंद्र–मंडल पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास, विकास, सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत, हमारी विचारधारा, कार्यपद्धति, सोशल मीडिया का उपयोग, व्यक्तित्व विकास, हमारा विचार परिवार व प्रदेश के भाजपा की भूमिका पर जानकारी दी जाएगी, जिसमें कार्यकर्ता वैचारिक दृढ़ता से रूबरू हो सके। हर सत्र के अंत में जिज्ञासा प्रश्नोत्तर का एक सत्र भी रखा गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता का मानसिक व बौद्धिक विकास होता है। संगठन की रीति नीति को जानने का अवसर भी कार्यकर्ताओ को मिला। इस प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्ष अध्यक्ष हुकम चन्द यादव के साथ–साथ पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, डी पी भारद्वाज, कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव,मंडल प्रशिक्षण शिविर के प्रमुख महावीर यादव, प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव, सतीश खोला, सफाई आयोग के चेयरमैन कृष्ण इंजीनियर, जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज व ईश्वर चानीजा, जिला उपाध्यक्ष अमित यादव, जिला प्रभारी अजीत कलवारी, सुनील मूसेपुर, रोहतास प्रधान, रामपाल यादव, सत्यदेव यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान, कमल निम्बल, वंदना पोपली, बलजीत यादव आदि वक्ताओं ने सम्बन्धित विषय पर अपने विचार रखे।