ब्राह्मण सभा के कोलॉजियम सदस्य चुनाव में 8 ने नामाकंन वापस लिए

ब्राह्मण सभा के कोलॉजियम सदस्य चुने जाने के लिए चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की समाप्ति के बाद नामांकन पत्र वापसी के दिन 8 लोगों ने अपना नामांकन वापसी लिया है।2 मई को होने वाले108 कालेजियम सदस्यों के चुनाव के लिए भरे गए 141 नामांकन में 75 वार्ड मे प्रत्येक में केवल 1ही सदस्य ने नामांकन किया था तथा 33 वार्ड में 2-2सदस्य रह गए थे।चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि आज नामांकन पत्र वापसी के दिन 08 नामांकन पत्रों की वापसी हुई 25 वार्ड में चुनाव होना बाकी  है 25  वार्ड के चुनाव में 4 महिला प्रत्याशी भी  हैं सभी चुनाव वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है व कुल 83 निर्विरोध कॉलेजियम सदस्यों का चयन हुआ कोलॉजियम सदस्यों की सूची सार्वजनिक रूप से ब्रह्मगढ़ परिसर में चस्पा कर दी गई।चुनाव अधिकारी ने बताया कि 2मई को कुल 25 वार्डो के मतदान के बाद मतगणना करके परिणाम घोषित किये जायेंगे।उन्होंने बताया कि 11महिलाओं ने नामांकन किया था। 8नामांकन वापसी  में 1महिला ने भी अपना नामांकन वापसी लिया है। 83 निर्विरोध कोलॉजियम सदस्यों में 6 महिलाएं निर्विरोध चुनी गई है तथा 25 वार्ड में 4महिलाएं चुनाव लड़ेगी।ब्राह्मण सभा के चुनाव पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेश की अनुपालना में स्टेट रजिस्ट्रार आफ हरियाणा के आदेशानुसार यह चुनाव आजीवन सदस्य 2015 वर्ष की मतदाता सूची के अनुसार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *