सेवा संगठन के तहत भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा रेवाड़ी में सोमवार महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष कृपा जैमनी व महिला मोर्चा की जिला सचिव सुमन चौहान के नेतृत्व में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटने का पुण्य कार्य किया गया। महिला मोर्चा जब से यह महामारी आई है तब से लगातार कभी मास्क बाटकर कभी सैनिटाइजर बाटकर हर क्षेत्र में अपना पूरा योगदान दे रहा है। महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष कृपा जैमिनी ने कहा की मोर्चा के सभी पदाधिकारी इस महामारी में अपना अपना योगदान दे रहे हैं। सुमन चौहान ने बताया की महिला पदाधिकारी खुद मास्क सील कर झुग्गी झोपड़ियों में जरूरतमंदों में बांट रही हैं और यह कार्य आगे भी इसी प्रकार से महिला मोर्चा करता रहेगा ।