भाजपा सरकार में किसानों की हालत दयनीय : डहनवाल

प्रदेश में भाजपाजजपा गठबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण सभी वर्गों के लोग काफी परेशान है। विशेषतौर पर प्रदेश के किसानों की हालत दयनीय हो गई है। बरोदा विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उपचुनाव में पूर्व प्रतिपक्ष नेता चौ. अभय सिंह चौटाला इनेलो प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह मलिक के साथ चुनाव प्रचार करने के बाद डहनवाल ने कहा कि बरोदा उपचुनाव इनेलो पार्टी ही जीतेगी। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। किसानों की दयनीय हालत हो रही है। सरेआम गुंडागर्दी बढ़ रही है। अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए बरोदा की जनता ने इनेलो प्रत्याशी को विधानसभा में भेजने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जजपा का तो अस्तित्व ही खतरे में है। डहनवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ही किसान हितैषी है।

One thought on “भाजपा सरकार में किसानों की हालत दयनीय : डहनवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *