भारत को विश्व गुरु बनाना है तो पार्टी की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाना होगा: अरविंद

गुरुग्राम में शीतला मंडल के तहत चल रहे अखिल भारतीय मंडल कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत की। अरविंद यादव ने एक सत्र के दौरान आत्मनिर्भरता के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर कहा कि आत्मनिर्भरता के कारण आज हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत हुई है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी समाज को लेकर साथ लेकर चलती है। पीएम मोदी के कार्यकाल में देश लगातार विकास के पथ पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी एक नहीं बल्कि कार्यकर्ता तक से भी सलाह मशवरा लिया जाता है। यही वजह है कि भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर आई है। उन्होंने कहा कि जब तक कार्यकर्ता प्रशिक्षित नहीं होगा तब तक वो पार्टी की रीति नीति और सिद्धांतों को प्रभावकारी ढंग से लोगों तक पहुंचाने में सफल नहीं होगा। देश को चंद लोग बांटने के प्रयास में हैं, लेकिन हमें सरकार और पार्टियों की नीतियों को जनजन तक पहुंचाना होगा, तभी आने वाले समय में भारत विश्व गुरु के रूप में अपनी पहचान बना सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *