महाराष्ट्र: पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुश के खिलाफ एफआईआर दर्ज, परमबीर सिंह ने 100 करोड़ की वसूली का लगाया है आरोप

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ परमबीर सिंह मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। देशमुख के अलावा और अन्य लोगों पर भी मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के आरोप के मामले में केस दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोप में  जांच एजेंसी ने बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रारंभिक जांच शुरू की थी। सीबीआई ने मामला दर्ज करने के बाद मुंबई में कई स्थानों पर तलाशी शुरू की जिसमें देशमुख का आवास भी शामिल है।

बता दें, अनिल देशमुख पर आरोप हैं कि उन्होंने पूर्व पुलिस अफसर सचिन वाजे सहित कई अधिकारियों को 100 करोड़ की वसूली के निर्देश दिए थे। सीबीआई ने इन आरोपों पर देशमुख से पूछताछ भी की थी। इन आरोपो के लगने के बाद परमबीर सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जहां बॉम्बे हाईकोर्ट ने मामले को गंभीर बताते हुए सीबीआई को प्रारंभिक जांच के आदेश दिए थे। उसके कुछ घंटे बाद ही अनिल देशमुख ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *