महिलाओं के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार करने पर महिला मोर्चा ने हुड्डा का फूका पुतला

महिलाओं ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंक जताया आक्रोश


महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पिंकी यादव की अगुवाई में कांग्रेस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह  का गुरु चौक पर पुतला फूंक कर महिलाओं ने अपना आक्रोश दिखाया। महिला मोर्चा की अध्यक्ष पिंकी यादव ने कहा कि   भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने महिला विधायकों के प्रति संवेदनहीनता दिखाई है, जिससे उनका ही नहीं बल्कि देश की हर महिला का मन  दुखी हुआ है.  उन्होंने कहा कि 8 मार्च को दुनिया ने शान से महिला दिवस को मनाया,  लेकिन जब कांग्रेस के नेता ने  तो महिलाओं के साथ बंधुआ मजदूरों से भी बुरा व्यवहार किया गया. पिंकी यादव ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ट्रैक्टर के ऊपर बैठे थे और उस ट्रैक्टर को कांग्रेस की विधायक खींच रही थीं.  अगर इन्हें प्रदर्शन ही करना था, तो खुद ने ट्रैक्टर क्यों  नहीं खींचा। उन्होंने ये कर के दिखा दिया कि उनके मन में और कांग्रेस पार्टी के नेताओं के मन में महिलाओं के लिए कितना सम्मान है। इस आक्रोश प्रकट करने में नीरू भारद्वाज,दीपा भारद्वाज, सुमन चौहान, कृपा जैमिनी,स्वीटी चौहान, रेणु ढींगड़ा,लक्ष्मी भारती, चित्रा भारद्वाज,पुष्पा गुरु और मीनू गुलाटी समेत काफी महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *