महेंद्रगढ़ के प्रथम विधायक व पेप्सू राज्य के विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय राव कान सिंह बोहरा की धर्मपत्नी 101 वर्षीय रामगिरी देवी का ह्रदय गति रुकने से सोमवार को स्वर्गवास हो गया। रामगिरी देवी उस दौर में समाज में जब नारी शिक्षा कि कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी तब भी वह अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू भाषा को अच्छी प्रकार से बोल व पढ़ लेती थी।
वह प्रतिदिन नियमित रूप से 3 घंटे गीता के श्लोक, वेद व रामायण की चौपाइयों का सस्वर पाठ किया करती थी। उनके 4 पुत्रो में से 3 पुत्र कृषि विभाग, सिंचाई विभाग व वन विभाग से राजपत्रित अधिकारी पद से सेवानिवृत्त है। उनके चार दामादों में से तीन दामाद भारतीय प्रशासनिक सेवारत हैं। उनके सुपौत्र जितेंद्र यादव प्रवक्ता गणित ने बताया कि उनके लिए शोक सभा का आयोजन पैतृक गांव दुलोठ अहीर में किया जा रहा है।
Schwartz JI, Dallob AL and Larson PJ et al 2008 Comparative inhibitory activity of etoricoxib, celecoxib, and diclofenac on COX 2 versus COX 1 in healthy subjects J Clin Pharmacol 48 6 745 754 DOI 10 can i buy priligy in mexico