मिलनसार और धार्मिक प्रवृति के इंसान थे हरपाल सिंह : ओमप्रकाश यादव

 -समाजसेवी हरपाल सिंह के निधन पर शोक जताने लुखी पहुँचे हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव


गांव लुखी मे रविवार को ब्लाक समिति के पूर्व चेयरमैन अजित यादव के चाचा हरपाल सिंह के निधन पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने गहरा दुख प्रकट किया और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी है। स्मरण रहे ब्लाक समिति नाहड़ के पूर्व चेयरमैन अजित यादव के चाचा हरपाल सिंह का 31 मार्च को हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। हरपाल सिंह 73 वर्ष के थे और उनमें समाजसेवा का भाव कूट कूट कर भरा हुआ था। रविवार को हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव गांव लुखी पहुँचे और हरपाल सिंह  के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को अपनी भावपूर्ण श्रद्दांजलि दी। उन्होंने  कहा कि 73 वर्षीय हरपाल सिंह मिलन सार प्रवृति  के इंसान थे और धर्म कर्म में पूरा विस्वास रखते थे। गांव में समाजसेवा से जुड़े कार्यों में आगे रहते थे। परमात्मा ऐसी महान शख्सियत को प्रभु चरणों में स्थान दे। उन्होंने कहा कि हरपाल सिंह बेसक आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके द्वारा किए कार्य हमारे लिए प्रेरणादायीं रहेंगे। वे अपने पीछे पत्नी सुनीता देवी और दो बेटों सहित भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। इस अवसर पर रोहतास चेयरमैन,राज्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजेश यादव,परमजीत सिंह ,वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, सुधीर कुमार, सुनील,प्रदीप यादव,अमित यादव,बलजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह सहित अनेक ग्रामीण व परिवार जन  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Co se stane poté, co ráno pijete vodu s citronem: Jak dosáhnout štěstí: 10 nezbytných ctností podle experta z Náhrada cibule jedním kořením pro mleté maso: šťavnaté řízky Banány jsou zdravé, ale ne pro Výhody cibule: Jak cibule nejen Zákazy a povolení: Lidová znamení dnes, 18. března Kolik soli je ideální