भाजपा से राजनीति की शुरूआत करने वाले युवा सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट यशवंत भारद्वाज उर्फ टोनी को आखिर उनके समर्पण भाव का फल ही मिल गया। प्रदेश हाईकमान ने यशवंत भारद्वाज की कुशल कार्यप्रणाली को देखते हुए भाजपा जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी है। यशवंत पार्टी में अभी तक मुख्य तौर पर मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी निभाते रहे हैं। इसके अलावा बीएल 1 बावल विधानसभा समेत अनेक महत्वपूर्ण पदों पर रहे। यशवंत ने मिली इस नई जिम्मेदारी के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़,प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी, जिला प्रभारी अजीत कलवाड़ी, जिला अध्यक्ष हुकचंद यादव का आभार जताया है। जिला महामंत्री ने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा को घर- घर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Muchas gracias. ?Como puedo iniciar sesion?