राजस्थान: सचिन पायलट बनेंगे मुख्यमंत्री, प्रियंका के करीबी ने दिया बड़ा संदेश

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में जारी खींचतान के बीच कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम द्वारा सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी से राज्य की सियासत में कई तरह से चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल प्रियंका गांधी के करीबी माने जाने वाले प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया पर पायलट को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दिया है।सचिन पायलट ने दो दिन पहले बयाना में की गई किसान महापंचायत के वीडियो और फोटो ट्वीट किए। इस पर टिप्पणी करते हुए प्रमोद कृष्णम ने लिखा, मुख्यमंत्री भव:। प्रमोद कृष्णम का यह आशीर्वाद पायलट खेमे को पंसद नहीं आया। चर्चा है कि गुरुवार को गहलोत खेमे के कई विधायक विधानसभा परिसर में प्रमोद कृष्णम की बात को गंभीर नहीं लेने को लेकर चर्चा करते रहे। पायलट को लेकर प्रमोद कृष्णम का यह पहला ट्वीट नहीं है। इससे पहले सीएम गहलोत ने मंगलवार को सोशल मीडिया को लेकर एक वीडियो मैसेज जारी किया था, जिसमें कहा था कि मैं चाहूंगा युवा पीढ़ी आगे आए। इस पर प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर पूछा कि क्या आपका इशारा सचिन पायलट की तरफ है। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एक बार फिर अपनी राजनीतिक जमीन को मजबूत करने में जुट गए हैं। बता दें कि सचिन पायलट ने अब तक दो किसान महापंचायत की है। अब वे अगली किसान महापंचायत 17 फरवरी को जयपुर जिले में करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ अदावत और आलाकमान द्वारा किए गए वादे के बाद भी अपने समर्थकों को सरकार में जगह नहीं मिलते देख पायलट ने शुक्रवार से अपनी ताकत दिखाने का अभियान शुरू किया है। जिलों में किसान महापंचायत कर पायलट गहलोत व पार्टी आलाकमान को अपनी ताकत का अनुभव कराने जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chytré triky pro vaši kuchyni, zahradu a život: objevte naše nejlepší tipy a triky pro vaši každodenní rutinu. Uvařte si lahodné pokrmy a pěstujte si zeleninu jako profesionálové. Naše užitečné články vám pomohou vytvořit skvělý životní styl. Náročná hádanka: Шерлок Холмс и дьявольская загадка: поиск дровосека в мрачном Jak připravit irský jablečný koláč: rychlý recept krok Záhada sedmi vteřin: geniální Jen málokdo najde Získat nejnovější lifestylové tipy, kuchařské triky a užitečné články o zahradničení na našem webu! Najdete zde spoustu inspirace pro vylepšení svého každodenního života a získání nových dovedností. Buďte součástí naší komunity a objevujte společně s námi radost z jednoduchých, ale efektivních triků pro pohodlnější a zdravější život!