हरियाणा के रेवाड़ी शहर में वन रैंक वन पेंशन को लेकर पूर्व सैनिकों की रैली में समर्थन व भागेदारी की झूठी वाही वाही लेने के लिए आप ने अपना नकली ओर असली चेहरा दिखा दिया। आप जिला अध्यक्ष मदन सिंह की तरफ से आप रेवाड़ी मेल से प्रेस नोट जारी किया। जिसमें आप कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिकों के साथ फोटो खिचंवा कर दावा कर दिया कि आप कार्यकर्ता पूर्व सैनिक की रैली में पहुंचे। जबकि पूर्व सैनिकों का आप से कोई लेना देना नहीं था। उन्हें यह भी नही पता था कि जो फोटो ली जा रही है उसका आप के पदाधिकारी चतुराई से मीडिया में प्रचारित कर अपने लिए इस्तेमाल करेंगे। जैसे ही मीडिया में आप के माध्यम से पूर्व सैनिकों की फोटो प्रकाशित हुईं। सेना के रिटायर अधिकारियों में रोष हो गया ओर उन्होंने इसे आप की गिरी हुई हरकत बताया।
जिला अध्यक्ष के खिलाफ तेजी से फैल रहा रोष
जिला अध्यक्ष मदन सिंह के खिलाफ पार्टी के अंदर काफी रोष फैल रहा है। आप महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रेखा दहिया ने इस्तीफा दे दिया और अन्य पदाधिकारी भी जल्द ही अपने पदों को छोड़ने वाले हैं। यहां बता दें कि आप में भी अंदरखाने जबरदस्त गुटबाजी बनी हुई है। कहने को आप के सीनियर्स नेता भाजपा व कांग्रेस पर गुटबाजी व धड़ेबाजी को लेकर जमकर हमला करते हैं। हकीकत है कि आप का भी अंदरखाने हाजमा बिगड़ा हुआ है। चूंकि आप पहली बार अपनी जमीन तैयार कर रही है। उसके पास खोने को कुछ नहीं है। इसलिए आप में आधे कार्यकर्ता इसलिए बने हुए हैं कि आप की दिल्ली व पंजाब में सरकार हैं। जाहिर है इन राज्यों में अपने निजी हितों को पूरा करने के लिए भी ऐसे लोग भी आप की टोपी पहने हुए हैं जिनका पार्टी की विचारधारा से कोई लेना देना नहीं है। कुल मिलाकर रेवाड़ी में पूर्व सैनिकों की रैली में आप पदाधिकारियों ने सस्ती एवं झूठी लोकप्रियता हासिल करने के लिए पार्टी की रही सही मर्यादा को भी तार तार कर दिया।