कोरोना संक्रमितों को खाने-पीने की दिक्कत ना हो इसका भाजपा सेवा रसोई खास ख्याल रखेगी। दो वक्त का सादा- खाना लोगों तक बिल्कुल मुफ्त पहुंचाया जाएगा।कोरोना काल का मुश्किल दौर चल रहा है. इस महामारी से निपटने के लिए भले ही सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी हो लेकिन लड़ाई के लिए हौसला तब ही मिलेगा जब हम एक दूसरे की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएंगे। कुछ ऐसा ही काम भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव के निर्देश व मार्गदर्शन में सुनील मुसेपुर की अगुवाई में भाजपा सेवा रसोई ने शुरू किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने आज सेवा रसोई का भगवान को प्रसाद चढ़ाकर शुभारंभ किया। जिला अध्यक्ष ने बताया की रेवाड़ी जिले की तीनों विधानसभाओं में सेवा रसोई के तहत यह पुण्य कार्य चलाया जाएगा,। कोरोना होने पर जिस भी घर में खाने की समस्या होती है, इस रसोई के लोग उनतक मुफ्त खाना पहुंचाएंगे। सुनील मुसेपुर ने अपना नंबर 7027881989 देते हुए कहा कि संक्रमित लोग, या फिर उनके परिवार का कोई शख्स इस नंबर पर फोन करके खाना ले सकता है।
रेवाड़ी विधान सभा सेवा रसोई के संयोजक सुनील मूसेपुर ने बताया कि प्रतिदिन 1000 लोगों को खाना सेवा रसोई के तहत खिलाया जाएगा। इनके साथ जिला महामंत्री यशवंत भारद्वाज, कृष्ण चेयरमैन, विधानसभा सह संयोजक सत्यदेव यादव युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता, जिला महामंत्री रविंद्र गुर्जर ,जिला आईटी प्रमुख नवीन शर्मा , महेंद्र शर्मा, विकास सतीजा मोहन गोयल समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।