आज 13 अक्टूबर 2022, गुरुवार को सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ है। यह व्रत सुहागिनों के लिए बेहद खास माना गया है। करवा चौथ का त्योहार सूर्योदय से लेकर शाम को चंद्रोदय तक रखा जाता है। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखते हुए अपने पति की लंबी आयु और खुशहाली की कामना करती हैं। दिन भर उपवास करने के बाद शाम को पूजा, आरती और कथा करती हैं। इसके बाद चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती हैं। चांद के दर्शन करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और पति के हाथों से जल ग्रहण करती हैं। जानें करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद-
करवा चौथ पूजन मुहूर्त-
शाम 05 बजकर 54 मिनट से रात 07 बजकर 03 मिनट तक।
अमृत काल मुहूर्त- शाम 04 बजक 08 मिनट से शाम 05 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 21 मिनट से दोपह 12 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।
आज चांद कब निकलेगा-
दिल्ली- 08:09PM (Rewari:-08:15PM)
गुरुग्राम- 08:21PM
गाजियाबाद- 08:08PM
नोएडा-08:08PM
दिल्ली-एनसीआर में चांद कब दिखेगा: 13 अक्टूबर को करवा चौथ पर दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में रात 08 बजकर 09 मिनट से 08 बजकर 30 मिनट के बीच चंद्र दर्शन होंगे।