रणघोष अपडेट. हरियाणा
पूर्व डिप्टी स्पीकर एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रभारी संतोष यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों भाजपा नेत्रियों ने हरियाणा में महिला के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार एवं मोर्चा द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर खुलकर चर्चा की। सुमित्रा चौहान ने बताया कि गांव स्तर पर मोर्चा एक परिवार की तरह सभी वर्ग की महिलाओं से जुड़ चुका है। पारिवारिक,सामाजिक ओर राजनीतिक तौर पर वे बखूबी जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ रही है। आर्थिक तौर पर भी उन्हें सबल बनाने के लिए सरकार की अनेक योजनाओं से उन्हें जमीनी स्तर पर जोड़ने की दिशा में बड़े स्तर पर प्रयास हो रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से केंद्रीय मंत्री को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।