संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर 23 फरवरी को स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा, शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चाचा सरदार अजीत सिंह के 140 वे जन्मदिवस को पगड़ी संभाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कामरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया की 23 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे तुलाराम पार्क में इकट्ठा होकर पगड़ी संभाल दिवस मनाया जाएगा। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चाचा अजीत सिंह ने ब्रिटिश सरकार द्वारा किसानों पर जबरन थोपे गए काले कानूनों के खिलाफ लगातार 9 महीने तक आंदोलन चलाया था और आखिर अंग्रेज सरकार ने काले कानूनों को वापस लेना पड़ा था। किसानों को आंदोलित करने के लिए पगड़ी संभाल का गाना एक प्रेरक के रूप में सामने आया था। सरदार अजीत सिंह के जन्मदिवस पर केंद्र सरकार के 3 किसान मजदूर विरोधी काले कानूनों को वापस करवाने के लिए शपथ ली जाएगी।