हमारे खाते फ्रीज हुए, आयकर विभाग मांग रहा 210 करोड़ रुपये की रिकवरी: कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी ने आयकर विभाग विभाग पर पार्टी के बैंक खाते फ्रीज करने का आरोप लगाया है। पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा, “हमें कल जानकारी मिली है कि बैंक हमारे द्वारा जारी किए जा रहे चेक को कैश करने या खाते में जमा करने से इनकार कर रही है। इसके बाद जब हमने जाचं की तो पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के बैंक अकाउंट भी जब्त कर लिए गए हैं।”

माकन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले विपक्ष के बैंक खाते फ्रीज करना लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।”

अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास इस समय खर्च करने, बिल निपटाने या अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए धन की कमी है। उन्होंने कहा, “फिलहाल हमारे पास खर्च करने के लिए, बिजली का बिल भरने के लिए, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। सब कुछ प्रभावित होगा। इससे केवल न्याय यात्रा ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियां प्रभावित होंगी।”

भारतीय लोकतंत्र पर गहरा हमला: खड़गे

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज करने का कदम भारतीय लोकतंत्र पर गहरा हमला है। खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “सत्ता के नशे में मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए हैं। यह भारत के लोकतंत्र पर गहरा हमला है!”

Chytré triky pro vaši kuchyni, zahradu a život: objevte naše nejlepší tipy a triky pro vaši každodenní rutinu. Uvařte si lahodné pokrmy a pěstujte si zeleninu jako profesionálové. Naše užitečné články vám pomohou vytvořit skvělý životní styl. Hádanka: najděte písmeno N do Jak správně konzumovat Záhada pro ty, Juicy a lahodné: gruzínský recept na kuře Zatčení servírky: Tajemství, které rozluští jen „Úžasný optický klam: zvonek, který najdou jen lidé Játra kotlety s pohankou: tradiční recept Psycholog identifikoval 3 příznaky "syndromu zlatého dítěte Bláznivá výzva pro Jak dlouho musíte běžet, Získat nejnovější lifestylové tipy, kuchařské triky a užitečné články o zahradničení na našem webu! Najdete zde spoustu inspirace pro vylepšení svého každodenního života a získání nových dovedností. Buďte součástí naší komunity a objevujte společně s námi radost z jednoduchých, ale efektivních triků pro pohodlnější a zdravější život!