हरियाणा में आप ने अपने संगठन का विस्तार किया

ब्लॉक अध्यक्ष-लोकसभा सह सचिव और जिला उपाध्यक्ष बनाए अब तक 2430 की नियुक्ति


 रणघोष अपडेट. हरियाणा से

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने हरियाणा में बड़ा संगठन विस्तार किया है। प्रदेश की राज्य विंग के अलावा ब्लॉक अध्यक्ष, लोकसभा सह सचिव, लोकसभा उपाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्षों, किसान व व्यापार के प्रदेश सह सचिव और मुख्य प्रवक्ताओं की सूची जारी की। प्रदेश में अब तक 2430 पदाधिकारियों की घोषणा हो चुकी है।

मिशन 2024 की तैयारी में जुटी आप

आप ने इससे पहले जिला स्तर और ब्लॉक स्तर तक के संगठन की घोषणा कर दी है। इनमें डॉक्टर, एजुकेशन, पूर्व कर्मचारी, एक्स सर्विसमेन और किसान विंग के जिला उपाध्यक्षों समेत विभिन्न पदाधिकारियों के नामों की घोषणा भी की गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी ने 2024 चुनावों के मद्देनजर प्रदेश में सबसे मजबूत संगठन का निर्माण किया जाएगा। आने वाले समय में प्रदेश के एक-एक गांव में आम आदमी पार्टी का संगठन होगा।

ये है नए पदाधिकारियों की लिस्ट
नूंह से आरिफ खान, फिरोजपुर झिरका से आश मोहम्मद, महम से रोशन लाल, बेरी से अजीत कुमार, रोहतक से गोपाल दास, पूंडरी से मंजीत सिंह, रादौर से रोहित, शाहबाद से राजबीर सिंह व बलजिंद्र सिंह, कैथल से सुमेर सिंह, बरोदा से डॉ सचिन कालीरमन, हिसार से जतिन शर्मा, डबवाली से हंसपाल सिंह और रंजीत कंबोज को ब्लॉक प्रेसिडेंट बनाया गया। विनय यादव, नरेश शर्मा, नीवान शर्मा, राकेश भड़ाना, सुखबीर तंवर, प्रियदर्शनी सिंह, डॉ. पंकज बेनीवाल, अनुराधा शर्मा, मनोज राठी, राजेंद्र सोरखी, डॉ. मनवीर छिल्लर, अमनदीप सिंह जुंडला, सुमित हिंदुस्तानी और नवीन गौड़ को मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

इन्हें भी मिली संगठन में जगह
आम आदमी पार्टी ने कैथल से अमनदीप राप्रिया को एजुकेशन विंग का राज्य संयुक्त सचिव, एक्स कर्मचारी विंग में निरंजन राम गुज्जर को प्रदेश उपाध्यक्ष, रोहतक से प्रवीण घुसखानी का किसान विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष, सिरसा से हरप्रीत सिंह (मैक्स साहूवाला) को किसान विंग का प्रदेश संयुक्त सचिव, कैथल से एडवोकेट नीरज कुमार व यमुनानगर से हुकूमत दहिया को लीगल विंग का प्रदेश संयुक्त सचिव, भिवानी से श्रीकान्त योगी व सोनीपत से देवेन्द्र सेनी ओबीसी विंग का प्रदेश संयुक्त सचिव किया गया है।झज्जर से श्री भगवान व रोहतक से सुनील पंवार को एससी विंग का प्रदेश संयुक्त सचिव, पंचकूला से भंवर सिंह राणा व हिसार से अंग्रेज सैनी को व्यापार विंग का प्रदेश संयुक्त सचिव, कैथल से अनिता गोयल महिला विंग की प्रदेश संयुक्त सचिव, करनाल से अमनदीप सिंह जुंडला युवा विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष, रोहतक पोपट भाई व झज्जर से सुमित जाखड़ युवा विंग का प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this: