नरेंद्र को एससी मोर्चा का जिला महामंत्री तथा परवीन्द्र किराड को एससी मोर्चा का जिला सचिव नियुक्त किया ।

एससी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारी व मण्डल अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष हुकम चंद यादव ने दी बधाई


भारतीय जनता पार्टी एससी  मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम सिंह  ने भाजपा जिला अध्यक्ष मा. हुकुमचंद यादव व जिला प्रभारी संदीप जोशी  से विचार विमर्श करके एससी  मोर्चा के जिला पदाधिकारीयों एवं मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति की। भाजपा एससी  मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि एससी मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र व उपाध्यक्ष पद का  धर्मेन्द्र मोरवाल, रामकिशन राजौरा, गजै सिंह, रेनू बाला को जबकि   सचिव पद का दायित्व प्रमोद कुमार, मुकेश गुरैया, परवीन्द्र किराड, राजकुमार बाल्मीकि तथा   कोषाध्यक्ष हरद्वारी और दिनेश खीची व  मीडिया प्रभारी ज्ञानचंद तथा आईटी सेल का प्रभार दलबीर तथा विजय कुमार को दिया गया। साथ ही सभी मण्डल के अध्यक्ष की घोषणा भी की गई । जिसमे रेवाड़ी मण्डल से निहाल सिंह, धरूहेड़ा मण्डल से संजय मालाहेड़ा, बीकानेर मण्डल से महिपाल खन्ना, बावल मण्डल का अध्यक्ष  पुष्पककुमार , खोल मण्डल का अध्यक्ष बालकिशन  जबकि गढ़ी बोलनी मण्डल का  लक्ष्मण गढ़ी,   नहाड़ मण्डल से रामपाल सरपंच तथा बेरली मण्डल का अध्यक्ष भोंम  सिंह  पूर्व  सरपंच को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी  दी गई है। जिला अध्यक्ष मा. हुकुमचंद यादव ने बताया कि मोर्चा के सभी पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा मे लिया गया कदम है। जिससे पार्टी और संगठन को और अधिक बल मिलेगा। भारतीय जनता पार्टी एससी  मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामसिंह ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मण्डल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी।