शहर के मॉडल टाउन निवासी प्रियंका ठुकराल पुत्री रवि ठकराल ने लेबर वेलफेयर (एचआर ) विषय मे नेट की परीक्षा पहली बार मे उतीर्ण करने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय पिता रवि ठुकराल व माता सुमन ठुकराल को दिया है, जिनके सहयोग के बगैर ये सफलता पाना मुश्किल था। उन्होंने बहन गरिमा, जीजा कुश मेहंदीरत्ता व भाई शोर्य ठुकराल के साथ साथ सभी पारिवारिक सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने उन्हें मन लगा कर पढ़ने का माहौल दिया। प्रियंका शुरू से ही पढाई में मेधावी रही हैं