मैट्रो का जन जागृति अभियान शिक्षण प्रांगण से घरो तक पहुंचा

बच्चो ने पीएम- सीएम को लिखी चिटठी..


हमारी मैट्रो कब आएगी….


रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

 दिल्ली- गुरुग्राम होकर धारूहेडा- रेवाड़ी- बावल से राजस्थान सीमा में प्रवेश करते हुए नीमराना- शाहजहापुर- बहरोड से अलवर तक जाने वाली मैट्रो को अब आने से कोई नहीं रोक सकता। हरियाणा में रेवाडी शहर, होली चाइल्ड स्कूल के विद्यार्थी भी मैट्रो के लिए चल रहे जन जागृति अभियान में सांझीदार बन गए हैं। कक्षा आठवी से बारहवी तक के एक हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने देश के प्रधानमंत्री और हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पूछा है हमारी मैट्रो कब आएगी…।  हमें बताया जाए 2009 की मैट्रो अभी तक क्यों नहीं आईं।इसके लिए हम किसे जिम्मेदार माने।

दस अप्रैल को मैट्रो जन जागृति अभियान के तहत होली चाइल्ड स्कूल के प्रांगण में प्रार्थना सभा के समय मैट्रो का विषय भी सामाजिक- जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के तौर पर गूंजता रहा। स्कूल निदेशक अनिरूद्ध सचदेवा का संपूर्ण सहयोग यह बताने के लिए काफी था की वे अपने बच्चो में बेहतर शिक्षा के साथ साथ समाज के प्रति सजग नागरिक होने का भाव भी संस्कार के तौर पर उनके व्यक्तित्व में समाहित कर रहे हैं। इस अभियान के प्रमुख प्रणेता सामाजिक और जीवन दर्शन की आध्यात्मिक शख्सियत त्रिलोक शर्मा ने बच्चो को मैट्रो परियोजना की यात्रा में शामिल करते हुए बताया की यह परियोजना सभी के लिए जरूरी क्यो है। त्रिलोक शर्मा मैट्रो पर ही नहीं रूके वे बच्चो को भारतीय संस्कृति- संस्कार के उस समावेश में ले गए जहा हर माता पिता अपने बच्चो में बेहतर इंसान होने की अनुभूति देख गर्व और गौरव में सराबोर हो जाते हैं। इस अभियान की सकारात्मक ऊर्जा बने लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष संजय डाटा ने बताया कैसे मैट्रो आने से ना केवल समाज का स्वरूप बदल जाएगा। पारिवारिक- सामाजिकता के साथ साथ औद्योगिक क्षेत्र में भी क्रांति का आगाज हो जाएगा। यह मैट्रो परियोजना सही मायनो में आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार है।

दैनिक रणघोष के संपादक प्रदीप नारायण ने कहा मैट्रो   मा की तरह हम  सभी के जीवन में बेहतर बदलाव के लिए आई है।  उसे समझना है, जानना है तो दिल्ली- गुरुग्राम- नोएडा आकर उसकी गोद में बैठकर देखो। बहुत ही सुकुन- आनंद और गर्व महसूस होगा। यह हम सभी के जीवन को सुंदर सरल ओर बेहतर बनाने के लिए आई है। इसलिए आइए हम सभी अपने अपने स्तर पर जन जागृति अभियान चलाए.. । मैट्रो जो हमारा अधिकार है उसे प्राप्त करने के लिए स्वयं को जागृत कर बेहतर नागरिक होने का गर्व महसूस करे

सभी बच्चो ने संकल्प लिया वे अपने सम्मानित प्रधानमंत्री- मुख्यमंत्री को तब तक पत्र लिखेंगे जब तक हमें अपनी मैट्रो नहीं मिल जाए।  इतना ही नहीं अपने माता पिता को भी इस अभियान का सांझीदार बनाएगे। घर घर तक यह गूंज पहुंचे यह हमारा संकल्प है..

दैनिक रणघोष आप सभी से सादर अनुरोध करता है अपने अपने स्तर पर मैट्रो के लिए अभियान चलाए।

 आप जो भी पहल करे हमें जरूर बताए। उसे जन जन तक पहुंचाया जाएगा। आप हमारे मोबाइल नंबर 7206492978 पर भी संपर्क कर सकते हैं..