वरिष्ठ नागरिक क्लब कार्यकारिणी की चुनाव प्रक्रिया 20 से होगी शुरू : एडीसी

रणघोष अपडेट. रेवाड़ी

हरियाणा सरकार द्वारा जिला रेवाड़ी में सेक्टर-4 में स्थापित किए गए वरिष्ठ नागरिक क्लब के संचालन हेतु कार्यकारिणी बनाई गई है। कार्यकारिणी के गैर सरकारी सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया 20 फरवरी 2023 से शुरू होगी।

एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने बताया कि कार्यकारिणी में 3 सदस्य नॉन ऑफिशियल होंगे जो क्लब के सदस्यों में से ही होंगे। उन्होंने बताया कि इनमें से खजांची पद महिला के लिए, सदस्य पद एससी व बीसी श्रेणी के लिए आरक्षित किया गया है। सचिव पद किसी भी श्रेणी के लिए आरक्षित नहीं है।

ये रहेगा चुनाव कार्यक्रम

एडीसी ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में 20 व 21 फरवरी 2023 को सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। उन्होंने बताया कि 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे तथा 23 फरवरी को दोपहर 2 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके उपरांत 24  फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वरिष्ठ नागरिक क्लब सेक्टर-4 रेवाड़ी में मतदान होंगे तथा इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक मत पत्रों की गणना की जाएगी और इसी दिन सायं 5 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बारे में किसी प्रकार की समस्या के समाधान व जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01274-294051 पर सम्पर्क कर सकते हैं।