रणघोष अपडेट. देशभर से
जिस हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के उम्मीदवार की राज्यसभा की आसान जीत की संख्या थी वहाँ पर चौंकाने वाला फ़ैसला आने का दावा किया गया है। कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग के बाद बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में जीत का दावा किया है। यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। 68 सदस्यीय विधानसभा में केवल 25 विधायक होने के बावजूद बीजेपी हिमाचल प्रदेश की एकमात्र राज्यसभा सीट पर अपने उम्मीदवार को जिताने में कामयाब रही। हालांकि नतीजे अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन यह दावा विपक्ष के नेता भाजपा ने किया है। राज्य के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी यही दावा किया है। यदि दावा सही है, तो यह नुकसान कांग्रेस की प्रतिष्ठा के लिए आघात से कहीं अधिक बड़ा हो सकता है। ऐसा इसलिए कि इसके बाद अविश्वास मत होने की संभावना है। इससे हिमाचल प्रदेश में पार्टी की सरकार खतरे में पड़ सकती है। हिमाचल उन तीन राज्यों में से एक है जहां पर कांग्रेस सत्ता में है।इससे पहले हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरोप लगाया था कि विपक्षी नेता राज्य में मतगणना अधिकारियों को धमकी दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि 5-6 कांग्रेस विधायकों को ‘सीआरपीएफ और हरियाणा पुलिस के काफिले द्वारा ले जाया गया है’। सुक्खू का दावा मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में छह कांग्रेस विधायकों द्वारा भाजपा के लिए क्रॉस वोटिंग करने की खबरों के बीच आया है।