सरकारी राशि में गबन के आरोपी सरपंच को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्याणा गांव के पूर्व सरपंच सहित पंचायत विभाग के अन्य कर्मचारियों से होगी पूछताछ


कनीना सब डिवीजन के गांव स्याणा निवासी पूर्व सरपंच राजकुमार को पुलिस ने लाखों रूपये गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ सरकारी राशी गबन के 3 केस दर्ज हैं। जसकी जांच अधिकारियों के और से की गई थी। जिसमें गबन होना दर्शाया गया था। उनके खिलाफ 2010-11 में करवाए गए विकास कार्यों में गबन का आरोप लगाया गया था। जिसकी जांच अधिकारियों द्वारा की गई थी। बीते समय दर्ज की गई प्राथमिकी को तत्कालीन थाना प्रभारी की ओर से कैंसल करने की सिफारिश की थी। लेकन एक के बाद एक 3 केस दर्ज दर्ज होने से उनकी मुसीबत बढ गई। गबन के आरोप में पंचायत विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारियों के नाम भी सामने आए हैं जन्हें शामिल तफ्तीश किया जायगा। प्राथमिकी रद्द करने की सिफारश करने वाले अनुसंधान अधिकारियों की पुलिस के आला अधिकारियों ने विभागीय जांच के आदेश दिये हैं। कनीना के थाना प्रभारी निरीक्षक उमर मोहम्मद ने बताया कि सरकारी राशी में गबन के आरोपी सरपंच राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है। जिसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *