23 साल के बाद भारतीय नौसेना ने युद्धपोतों पर की महिला अधिकारियों की तैनाती

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ऐसी खबर सामने आई है, जिससे सभी देशवासियों को सुनकर खुशी होगी। भारतीय नौसेना ने 23 वर्षों के बाद महिला अधिकारियों को युद्धपोतों पर तैनात किया है। हाल ही में इन महिला अधिकारियों की तैनाती हुई है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, ”हाल ही में नौसेना की चार महिला अधिकारियों की युद्धपोत पर तैनाती की गई है। इनमें से दो अधिकारी आईएनएस विक्रमादित्य और बाकी दो आईएनएस शक्ति पर तैनात की गई थीं।   ”

सबसे पहले साल 1998 में युद्धपोतों पर नौसेना ने महिलाओं की तैनाती करनी शुरू की थी, लेकिन बाद में लॉजिस्टिकल और अन्य मुद्दों के चलते इसे खत्म कर दिया गया था। महिला अधिकारी हाल ही में दो अलग-अलग युद्धपोतों पर तैनात की गई थीं।

टैंकर पोत आईएनएस शक्ति पर तैनात महिला अधिकारियों में से एक डॉक्टर हैं, जिन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने उन्हें डॉक्टर और महिला अधिकारी दोनों के रूप में युद्धपोत पर सेवा करने का अवसर दिया है। महिला अधिकारी ने कहा, ”हम अपने पुरुष समकक्षों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं।”

भारतीय नौसेना ने महिला अधिकारियों के लिए जहाजों को तैयार करने के लिए अपने युद्धपोतों पर कुछ साल पहले अलग केबिन और शौचालय का निर्माण शुरू किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *