निजीकरण विरोध दिवस की तैयारियां पूरी, जुटेंगे अनेक संगठन

भिवानी और दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का आह्वान

कितलाना टोल पर 80वें दिन धरना बरकरार, टोल रहा फ्री


बढ़ती  महंगाई और सरकार की निजीकरण नीति के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर निजीकरण विरोध दिवस के मौके पर इलाके की खाप, किसान, मजदूर, व्यापारी और कर्मचारी संगठनों से जुड़े लोग भिवानी और दादरी रेलवे स्टेशन पर सोमवार को सुबह 10.30 बजे इकट्ठे होकर प्रदर्शन करेंगे। जहां ट्रेड यूनियनों की अगुवाई में वक्ता सरकार की कर्मचारी और जन विरोधी नीतियों के बारे में विस्तृत चर्चा करेंगे। यह जानकारी वक्ताओं ने कितलाना टोल पर अनिश्चित कालीन धरने को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने आम जन मानस से प्रदर्शन में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने जनता का जीना मुहाल कर दिया है। गैस के सिलेंडर की बढ़ी कीमत ने जहां गृहणियों के रसोई का बजट बिगाड़ कर रख दिया है वहीं पेट्रोल और डीजल के भाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। महंगे डीजल से खेती पर  लागत बढ़ गई है और मुनाफा घट गया है। यही हाल खाद के कट्टे का है रेट बढ़ा दिया और वेट घटा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और मध्यम वर्ग को कुचलने पर जुटी हुई है।

कितलाना टोल पर धरने के 80वें दिन खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, सर्वजातीय श्योराण खाप 25 के प्रधान बिजेंद्र बेरला, फौगाट खाप 19 के प्रधान बलवंत नम्बरदार, मास्टर शेर सिंह, गंगाराम श्योराण, बीरमति डोहकी, कमल सांगवान ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि महगांई के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर सोमवार को सभी संगठन मिलकर उपायुक्त को ज्ञापन सौपेंगे। धरने का मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। आज भी टोल फ्री रहा।

इस अवसर पर दिलबाग ग्रेवाल, राजू मान, कमल प्रधान, रामकुमार सोलंकी, दरियाव सिंह डीएसपी, महीपाल दिनोद, मास्टर होशियार सिहं, महेन्द्र बैंक कर्मी नेता, हवा सिंह बेली, नत्थूराम फोगाट, विरेन्द्र बलियाली, संजीव रासीवास, महताब बलोदा, बलबीर बजाड़, मास्टर देवेन्द्र, रणधीर धिकाड़ा, कृष्ण नकचुण्डी,राजपाल नम्बरदार इत्यादि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *